फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बदमाशों ने स्कार्पियों पर झोका फायर, बाल-बाल बचे सवार

बदमाशों ने स्कार्पियों पर झोका फायर, बाल-बाल बचे सवार

Thu, 22 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने स्कार्पियों पर झोका फायर, बाल-बाल बचे सवार
नगरा। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नीबू सरदासपुर गांव के समीप बुधवार की शाम दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने वाराणसी जा रही स्कार्पियो पर अचानक फायर झाेंक दिया। संयोग अच्छा रहा कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। स्कॉर्पियो पर ही गोली लगी। उधर स्कार्पियों में सवार लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया तो बाइक सवार नीबूपुर गांव में एक बाइक छोड़ फरार हो गए। जिसे लोगों ने कोतवाली पहुंचाया। वहीं चालक धनंजय यादव ने अज्ञात बदमाशाें के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


नगरा थाना क्षेत्र के सियरा हैदरपुर निवासी धनंजय यादव स्कॅार्पियो से मरीज को लेकर वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नीबू सरदासपुर गांव के समीप पहुंचे कि दो बाइक पर तीन सवार बदमाशों ने स्कॉर्पियो पर फायर झोक भागने लगे। जिनका पीछा स्कॅार्पियों में सवार लोगों ने किया, जहां बदमाशों ने नीबू कबीर गांव में एक बाइक छोड़ भाग गए। संयोग अच्छा रहा कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। लोगों ने बदमाशों की बाइक लेकर रसड़ा कोतवाली को सुपुर्द कर दिया। वहीं धनंजय यादव ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दिया। इस बाबत रसड़ा सीओ श्रीराम ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर दिया गया है। लेकिन इस प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हुई है। बल्कि स्कार्पियो पर एक पत्थर लगने का निशान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed