फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विद्युत खंभे से टकराई बाइक, छात्र की मौत छात्रा गंभीर

विद्युत खंभे से टकराई बाइक, छात्र की मौत छात्रा गंभीर

Wed, 27 Feb 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
विद्युत खंभे से टकराई बाइक, छात्र की मौत छात्रा गंभीर
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के मैनापुर मोड़ के समीप यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर मंगलवार की सुबह बाइक से वापस घर जा रहे छात्र-छात्रा बिजली के खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित कर दिया जबकि छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव निवासी रोहित कुमार (16) व नीलम यादव(16) परीक्षा देने के लिए सिकंदरपुर आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने घर बहादुरा के लिए निकले थे। अभी जैसे ही वह मैनापुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत के खंभे से टकरा गई। जिसमें बाइक पर सवार छात्र-छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने रोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि नीलम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed