फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अनियंत्रित टेंपो पलटा, सात घायल

अनियंत्रित टेंपो पलटा, सात घायल

Fri, 13 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित टेंपो पलटा, सात घायल
बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के घोड़हरा चट्टी पर शुक्रवार की सुबह सवारी से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार तीन महिला समेत कुल सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला व एक पुरूष को वाराणसी रेफर कर दिया गया। सवारी भरकर टेंपो बलिया से हल्दी जा रहा था कि घोड़हरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें राजेश (40) निवासी उग्रसेनपुर थाना दुबहर, दीनदयाल चौधरी (43) निवासी पचरूखिया थाना रेवती, सीमा गुप्ता (32) पत्नी विवेक निवासी बड़ी मठिया मिश्र नेवरी, जितेंद्र तिवारी (44) निवासी बहुआरा थाना सहतवार, विनोद उपाध्याय (40), रेढ़मर करीमुद्दीनपुर गाजीपुर, सुनीता (21) पुत्री राजेश निवासी उग्रसेनपुर थाना दुबहर व देवांती देवी (45) पत्नी राजेश निवासी उग्रसेनपुर थाना दुबहर घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को टेंपो से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल राजेश व सीमा गुप्ता को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed