फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   51 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, पांच लोग गिरफ्तार

51 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, पांच लोग गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
51 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, पांच लोग गिरफ्तार
बैरिया। मैजिक पर लादकर बिहार ले जाई जा रही 51 पेटी शराब तहसील मोड़ के पास से पुलिस ने बरामद की। पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हवान को पुलिस ने सीज कर दिया।
विज्ञापन

बैरिया एसएचओ अनिलचन्द तिवारी को सोमवार की देररात के समय घेराबंदी किए हुए थे। इस दौरान मैजिक को रोककर जांच की गई। चालक सहित मौजूद आरोपी इसे सरकारी दुकान की खेप बता रहे थे लेकिन कागज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने पुलिस 51 पेटी शराब बरामद की। इस दौरान बैरिया पुलिस ने मैजिक चालक थाना फेफना अंतर्गत रट्टूचक वायना निवासी अमित पांडेय, खलासी फेफना निवासी प्रकाश यादव व बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत थाना ब्रह्मपुर के चकनी गांव निवासी गुड्डू सिंह, इसी गांव के विनय शंकर चौबे व गाजीपुर के थाना कासिमाबाद अंतर्गत गेउरी गांव निवासी शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि कागजात कारोबारी नहीं दिखा सके। जिससे प्रतीत होता है कि शराब बिहार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed