फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आरोपी हफ्तेभर बाद भी गिरफ्त से दूर

आरोपी हफ्तेभर बाद भी गिरफ्त से दूर

Wed, 30 Aug 2017 05:56 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
आरोपी हफ्तेभर बाद भी गिरफ्त से दूर
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के करमपुर गांव के समीप 22 अगस्त को खेत में सोए किसान की पीट-पीटकर की हत्या के मामले में सप्ताहभर बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इसे लेकर लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं।
विज्ञापन

22 अगस्त को दिन में आरोपी की माता से लकड़ी उठाने को लेकर लालजी का विवाद हुआ था । वह जलावन की लकड़ी रखा था। जिसे आरोपी की माता बिना उससे पूछे ही अपने घर ले जा रही थी । टोका-टोकी के बाद महिला ने लकड़ी तो वहीं छोड़ दिया, लेकिन इस बात का जिक्र उसने घर जाकर अपने पुत्र से किया था। जिस पर महिला के पुत्र उमेश गोंड ने उसी दिन रात नौ बजे अपने साथियों के साथ लालजी के खेत पर पहुंचा था और लाठी से पीट-पीट कर उसे घायल कर फरार हो गया था। इलाज के दौरान लालजी की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। मौत के पहले लाल जी ने पुलिस को घटना में लिप्त उमेश की जानकारी भी पुलिस को दे दी थी । 23 की सुबह लाल जी के पुत्र ने उमेश सहित तीन अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस घटना के दिन मौके पर गई। उसके बाद आज तक मामले को लेकर वह उदासीनता बरत रही।
विज्ञापन

बांसडीह, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मझोस खुर्द के पिंडहरा गांव में गुरुवार की रात बेरहमी से कोटेदार के नौकर हत्या कर दी गई। इस मामले में अभी तक पुलिस के किसी भी नतीजे पर न पहुंचने से उसकी कार्यशैली सवालों के घेरे में हैं। जबकि इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवारीजनों की मानें तो जिस कमरे में कोेटेदार सोया था, उसी कमरे के बाहर बरामदे में उनकी नौकर की इस तरह निर्ममता से गला रेतकर हत्या किया जाना गले से नहीं उतर रहा। वहीं कुछ लोगों का मानना ये भी है कि हो सकता है हत्यारो के निशाने पर कोटेदार था, चूंकि बाहर ही नौकर चादर ओढ़कर सोया था। लिहाजा हत्यारों ने गलती से नौकर को मौत की घाट उतार दिया। खैर चर्चाओं के बीच घटना खुलासा करने की जिम्मेदारी पुलिस की है। लेकिन आज पांच दिन भी पुलिस का हाथ इस मामले में खाली है। पीड़ित पत्नी मीरा देवी का कहना है कि पुलिस इस मामले में तत्परता नहीं दिखाते हुए उदासीनता बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed