{"_id":"596119404f1c1bbb788b468f","slug":"161499535680-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के हस्तक्षेप पर दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक के हस्तक्षेप पर दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। महिला सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस कितनी उदासीन है, इसकी बानगी शुक्रवार को देखने को मिला। बेटी का अपहरण होने पर उसकी मां ने तहरीर देकर पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। इस पर पीड़िता विधायक सुरेंद्र सिंह से मिली और बेटी के अपहरण की बात बताई। विधायक की पहल पर पुलिस ने शनिवार को एक युवक के खिलाफ मुकदमा कायम किया।
कस्बा के एक मुहल्ले से बीते गुरुवार को एक हिंदू कुम्हार जाति के करीब 14 वर्षीय लड़की को उसी टोला के दूसरे समुदाय का लड़का बहला-फुसला कर भगा ले गया था। किशोरी की मां ने उसी दिन थाने में लिखित तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद पीड़िता की मां ने विधायक सुरेंद्र सिंह के यहां गुहार लगाई। विधायक ने एसएचओ से मामले में बातचीत की, जिसके तत्काल बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर फरार युवक व किशोरी की तलाशी शुरू कर दी है।