फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ड्यूटी के दौरान गिरने से युवक की मौत

ड्यूटी के दौरान गिरने से युवक की मौत

Mon, 17 Jun 2019 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान गिरने से युवक की मौत
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के गांग किशोर गांव में रविवार की मध्यरात्रि में एक युवक का शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रोना देखकर सभी की आखें नम हो गईं। मृतक घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांग किशोर गांव निवासी अजीत कुमार वर्मा (22) पुत्र रामेश्वर वर्मा बहराइच स्थित पार्ले सुगर मिल में बॉयलर मरम्मत का कार्य कर रहा था। 15 जून को कार्य करते वक्त ऊपर से गिर गया। जिससे युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन मे कंपनी के सुपरवाइजर ने घायल युवक को चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कंपनी के सुपरवाइजर ने इसकी सूचना शनिवार की रात करीब नौ बजे फोन पर परिवार वालों को दी। रविवार की देर रात मृतक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृत युवक ढ़ाई महीने पहले कमाने के लिये लखनऊ गया था, जहां कंपनी के निर्देशानुसार एक सप्ताह पूर्व वह बहराइच गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed