फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   धान में छिड़कने वाली दवा पीकर विवाहिता ने दी जान

धान में छिड़कने वाली दवा पीकर विवाहिता ने दी जान

Sun, 16 Jun 2019 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
धान में छिड़कने वाली दवा पीकर विवाहिता ने दी जान
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर नई बस्ती में एक विवाहिता घरेलू कलह के कारण धान में छिड़कने वाली दवा पीकर जान दे दी। विवाहिता के पिता की तहरीर पर रेवती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद से विवाहिता के ससुराली जन फरार हैं।
विज्ञापन

गोपालनगर नई बस्ती निवासी धर्मेंद्र पासवान की शादी 14 वर्ष पूर्व दोकटी थाना क्षेत्र के जईछपरा निवासी भूलन पासवान की बेटी इंदू पासवान से हुई थी। दो दिन पूर्व घरेलू कलह के कारण धर्मेंद्र पासवान ने अपने माता व पत्नी इंदू की पिटाई कर दी थी। गुस्से में इंदू ने शनिवार की दोपहर धान में छिड़कने वाली जहरीली दवा पी ली। आनन-फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही इंदू की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर शनिवार की देर शाम पहुंची गोपालनगर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया। उधर, विवाहिता के पिता भूलन पासवान ने रेवती थाना में तहरीर देकर बताया कि घरेलू कलह की वजह से मेरी पुत्री ने जहर पी ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रविवार को जिला अस्पताल भेज दिया। मामला पुलिस में जाते देख ससुराली जन घर छोड़कर फरार हो गए। मृतक इंदु पासवान की एक 11 वर्षीय पुत्री पुष्पा, पांच साल का पुत्र पंकज व तीन वर्षीय पुत्री परी है। मां की मौत से तीनों बच्चे बेसुध हैं। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed