{"_id":"5d0671668ebc3e4e827670c6","slug":"156070332117-ballia-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्कार्पियो की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में सड़क पर पैदल जा रहे एक युवक को शनिवार की दोपहर स्कार्पियो ने रौंद दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद चालक स्कार्पियो लेकर फरार हो गया। मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी सुरेंद्र कुमार मजदूरी करने के लिए बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गया हुआ था। सड़क पर पैदल चल ही रहा था कि तेज रफ्तार स्कापियो ने उसको रौंदते हुए निकल गया। जिससे सुरेंद्र मौके पर ही लहूलुहान होकर छटपटाने लगा। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, अभी रेफर होकर मरीज को वाराणसी ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सुरेंद्र कुमार पासवान (32) के पांच बच्चे है। जिनके उपर से सदा के लिए पिता का साया उठ गया। पत्नी किम्मी देवी रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। सुरेंद्र मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अब बच्चों की परवरिश कैसे होगी, यहीं सोचकर सबकी आंखें नम हो जा रही थी।