फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एक माह बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

एक माह बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 18 Apr 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
एक माह बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के मेउली कनासपुर गांव में 18 मार्च की रात दो बाइक पर सवार पहुंचे बदमाशों ने बरामदे में सो रहे युवक को गोली मार हत्या कर दिया था। इस मामले में मृतक के पिता केदार सिंह की तहरीर पर अज्ञात के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई थी, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से कोसो दूर हैं। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। पकड़ी थाना क्षेत्र के मेउली कनासपुर गांव निवासी केदार सिंह का परिवार 18 मार्च 2019 की रात घर में सो रहा था। जबकि उनका बेटा विवेक सिंह उर्फ सोनू घर के बगल में स्थित निर्माणाधीन डेरा के बरामदे में सो रहा था। इसी बीच रात करीब 11 बजे डेरा के बरामदे में दो बाइक पर सवार बदमाश पहुंचे और सोनू के सीने में गोली मार फरार हो गए थे। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सोनू के परिजनों को सूचना दी। परिजन व ग्रामीण घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतक के पिता केदार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जिसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। इस संबंध में सिकंदरपुर सीओ पवन कुमार ने बताया कि गठित टीम बदमाशों तक पहुंचने में प्रयासरत है। हालांकि चुनाव होने के कारण परेशानियां हैं। लेकिन शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed