फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मारपीट में एक पक्ष के 14 लोग जख्मी

मारपीट में एक पक्ष के 14 लोग जख्मी

Fri, 22 Mar 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में एक पक्ष के 14 लोग जख्मी
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के 14 पुरुष व महिलाएं घायल हो गये। सूचना पर पहुंची कई थाने की पुलिस पर उपद्रवियों ने जमकर ईट पत्थर चलाया। जिसमें एक एसआई व दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। उधर, सैकड़ों की संख्या में पीड़ित पक्ष आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने को लेकर थाने पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन जुट गई।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर गांव में होली खेलने का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों पर रंग डालने के बाद उनका कपड़ा फाड़ने लगे। जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया। पुलिस ने मामले को शांत करा दिया। शुक्रवार की सुबह लक्ष्मण वर्मा, केदार वर्मा सहित अन्य भाइयों के बीच खेत में जमीन का आपसी बटवारा शांतिपूर्वक चल रहा था। तभी विपक्षी लाठी-डंडे सहित धारदार हथियार लेकर खेत में पहुंच गए और लक्ष्मण वर्मा, केदार वर्मा सहित अन्य की पिटाई शुरू कर दिया। जिसमें लक्ष्मण वर्मा (60), कलावती (45), अक्षय लाल वर्मा (50), केदार वर्मा (68), दशरथ (25), सूरज (18), श्रीप्रसाद (60), ज्योति वर्मा (17), अखिलेश वर्मा (16), भरत वर्मा (55), अरविंद वर्मा (20), धनजी (27), राहुल कन्नौजिया (21), बृजेश कन्नौजिया (20) घायल हो गए। घटना के बाद घायल लोग सैकड़ों की संख्या में थाने पहुंच गए। जिसकी सूचना मिलते ही सदर कोतवाली, कदम चौराहा पुलिस चौकी, डायल 100 सहित अन्य थानों की पुलिस रघुनाथपुर (पीरपरपाती) गांव पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवियों के घर की महिलाएं छत पर चढ़कर ईट पत्थर चलाने लगी। जिसमें उप निरीक्षक यशवंत सिंह, कांस्टेबल राजू राव, रणजीत यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों की जमकर धुनाई की। उधर केदार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध भादवि की धारा 147, 148, 452, 504, 506, 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी है। इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed