फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अतिक्रमण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

अतिक्रमण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Sat, 30 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
बलिया (रसड़ा)। क्षेत्र के मोतिरा गांव में गुरुवार की सायं सड़क पर अतिक्रमण को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर भी चले। गांव में तनाव को देखते हुए देर रात तक उपजिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी मय फ़ोर्स समेत डटे रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों से प्रधान समेत 19 लोगों पर पाबंद कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन

राधामोहन के घर से उत्तर पिच रोड तक सन 1990 में खडंजा का निर्माण कराया गया था। जिस पर रामप्रवेश, राधामोहन, रामउछाह पुत्रगण दूधनाथ ने एक सप्ताह पूर्व मिट्टी डालकर अपना खोप का निर्माण कर लिया। अपने घर का पानी दूसरे तरफ गिराना भी शुरू कर दिया। उसके बाद सरदार राजभर ने भी अपने घर के सामने जाने वाली सड़क को अवरुद्ध कर दिया। जिससे दोनों पक्ष आमने सामने हो गए, जमकर ईंट पत्थर चले, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। शिकायत पर उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव ने मौका मुआयना किया। सड़क पर अतिक्रमण न हटाए जाने से लोग आक्रोशित भी थे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान एवं उपजिलाधिकारी से वार्ता भी बेनतीजा निकला। दोनों पक्षों के उग्र रूप एवं नजाकत को देखते हुए क्षेत्राधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। ग्रामीण शासन प्रशासन पर जानबूझ कर मामले को दबाने का आरोप लगा रहे थे। एक पक्ष का ये भी आरोप है कि दो भाइयों के विवाद में हम लोगों को गालियां दी जा रही है। रामप्रवेश चौहान एवं ओम प्रकाश चौहान में काफी दिनों से आपस में विवाद चल रहा है। जिस पर न्यायालय में मामला लंबित है। पुलिस ने प्रधान समेत 19 लोगों पर पाबंद कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। ग्राम प्रधान आत्मा राजभर ने कहा कि रास्ता से अतिक्रमण नहीं हटा तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस बाबत उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव ने कहा कि गैर कानूनी तरीके से किया गया अतिक्रमण हर हाल में हटेगा। कानून के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed