{"_id":"59f369fb4f1c1b86698b7e64","slug":"151509124603-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्यालय का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बलिहार में स्थित जूनियर हाईस्कूल रामगढ़ पर गुरुवार की रात चोरों ने छह कमरों का दरवाजा तोड़ कंप्यूटर, यूपीएस सहित लाखों रुपये के सामान चुरा लिए। साथ ही रामगढ़ निवासी दिनबंधु गुप्त के घर से मोटर सायकल व रामगढ़ ढाले पर स्थित तूफानी गुप्त की दूकान का शटर तोड़कर साउंड बाक्स सहित अन्य सामान उठा ले गए। हल्दी पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई।
जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार तिवारी जैसे ही सुबह कॉलेज पहुंचे तो कॉलेज का ताला टूटा देख दंग रह गए। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना हल्दी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे हल्दी एसओ परमानंद द्विवेदी ने मामले की जानकारी ली। लगातार एक सप्ताह के अंदर रामगढ़ में यह दूसरी घटना होने से लोगों में भय व दहशत है। इस बाबत थानाध्यक्ष हल्दी परमानंद द्विवेदी ने बताया कि प्रधानाचार्य दिनेश कुमार की तहरीर पर चोरी का मुकदमा और दीनबंधु गुप्त की मोटर सायकल लावारिश हालत में रामगढ़ चट्टी पर मिली है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।