फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   करेंट की जद में आने मरी भैंस, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

करेंट की जद में आने मरी भैंस, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Fri, 04 Aug 2017 12:06 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
करेंट की जद में आने मरी भैंस, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम
नगरा। सिकंदरपुर-नगरा मार्ग स्थित नरही चट्टी पर विद्युत की चपेट में आने से गुरुवार को एक भैंस मर गई। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को करीब ढाई घंटे तक जाम लगाए रखा। जिससे मार्ग के दोनों तरफ आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया एवं थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि नगरा थाना क्षेत्र के नरही निवासी रामविलास सिंह के घर के पास लगे विद्युत पोल में कई माह से करंट उतर रहा है। शिकायत के बावजूद विभाग ने इसे ठीक नहीं कराया। जिसका नतीजा रहा कि रामविलास सिंह की भैंस पोल के संपर्क में आ गई। इसके बाद उसी पोल की जद में उनकी गाय भी आ गई। जिसे ग्रामीणों ने डंडे से धक्का देकर बचा लिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बब्बन सिंह, विनोद मिश्र, रवि सिंह, बंटी आदि के नेतृत्व में नगरा-सिकंदरपुर सड़क को जाम कर दिया। इसकी जानकारी होते ही भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया एवं थानाध्यक्ष सुरेश सिंह मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed