फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   24 घंटे बाद शिवपुर घाट पर उतराया मिला शव

24 घंटे बाद शिवपुर घाट पर उतराया मिला शव

Sat, 11 May 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे बाद शिवपुर घाट पर उतराया मिला शव
लालगंज। क्षेत्र के शिवपुर गंगा घाट पर आए मुंडन संस्कार में एक युवक नाव से असंतुलित होकर पानी में गिर गया था और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी छानबीन की लेकिन उसका कही भी अता-पता नहीं चल सका था। शनिवार को शिवपुर गंगा घाट पर उसका शव उतराया मिला। उसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बिहार प्रांत के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव निवासी राजू ततवां पुत्र रामा शंकर ततवां अपने भतीजे अतुल के मुंडन संस्कार में शिवपुर गंगा घाट पर आया हुआ था। परंपरा के अनुसार नाव पर सवार होकर ओहार की रस्सी व प्रसाद गिराते हुए घर की महिलाओं संग नदी उस पार पूजन करने जा रहा था। गंगा की धार से रस्सी में आचानक हुए खिंचाव से वह असंतुलित होकर नाव से गहरे पानी में गिर गया और डूब गया। घटना स्थल पर पहुंचे उत्तर प्रदेश व बिहार पुलिसकर्मियों ने काफी छानबीन की लेकिन उसका कही अता-पता नहीं चल सका था। 24 घंटे बाद युवक का शव शिवपुर गंगा घाट पर उतराया मिला। जिसका पुलिस ने पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed