फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पेट्रोल पंप के कैशियर की पिटाई कर कैश बॉक्स से लूटे 95 हजार

पेट्रोल पंप के कैशियर की पिटाई कर कैश बॉक्स से लूटे 95 हजार

Fri, 25 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के कैशियर की पिटाई कर कैश बॉक्स से लूटे 95 हजार
बैरिया। थाना क्षेत्र के सोनबरसा के समीप बुधवार को नटराज पेट्रोल पंप संचालक से मारपीट कर करीब 95 हजार रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बैरिया-मांझी एनएच 31 पर सोनबरसा के समीप नटराज पेट्रोल पंप पर बीते बुधवार देर शाम कुछ लोग स्कार्पियो से पंप पर पहुंचे और 3200 रुपये का तेल भरवाने के बाद दो हजार का दो नोट दिया। कैशियर ने शेष रुपये वापस करने के लिए जैसे ही कैश बॉक्स खोला बदमाशों ने कैशियर को असलहा सटा कर कमरे में उसकी पिटाई कर दी और कैश बॉक्स में रखे 95 हजार रुपये लूट कर गाड़ी में सवार हो मांझी बिहार की ओर निकले। पंप संचालक संजय नट ने बैरिया पुलिस को दी है लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed