{"_id":"5a034eb34f1c1b87698ba345","slug":"141510166195-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वाहन का रेडिवाटर फटा, दो छात्र झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली वाहन का रेडिवाटर फटा, दो छात्र झुलसे
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज चट्टी पर स्थित वाणी बिहार स्कूल के वाहन का रेडियेटर अचानक फट जाने से आगे बैठे दो छात्र झुलस गए। बच्चों की चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को अस्पताल भिजवाया और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया।
थाना क्षेत्र के लालगंज चट्टी पर वाणी बिहार के नाम से स्थित एक प्राइवेट विद्यालय चलता है। जिसमें पढ़ने वाले अधिकतर बच्चों को स्कूली वाहन घर से लाने व छोड़ने काम करते है। बुधवार की सुबह गड़ेरिया व भूसौला से बच्चों को लेने के लिए मैजिक गाड़ी गई। गाड़ी में आगे अभी दो ही बच्चे बैठे थे कि गरम होकर रेडियेटर अचानक फट गया। जिसके गर्म पानी से गड़ेरिया निवासी एलकेजी में पढ़ने वाले संजीव (7) पुत्र जितेंद्र व कक्षा एक में पढ़ने वाले अंकित (8) पुत्र कमलेश झुलस गए। बच्चों की चीखपुकार सुन ग्रामीण व परिवारीजन इकठ्ठा हो गए और हंगामा कर दिया। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चों को अस्पताल भिजवाया और ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया। बाद में पुलिस ने स्कूली वाहन को कब्जे में लेकर उसे थाने पर खड़ा करा दिया।