फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दूकान में घुसकर मारपीट व लूटपाट मामले में सात के खिलाफ केस दर्ज

दूकान में घुसकर मारपीट व लूटपाट मामले में सात के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 14 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
दूकान में घुसकर मारपीट व लूटपाट मामले में सात के खिलाफ केस दर्ज
सुखपुरा। थाना के जीराबस्ती में बीते 24 अगस्त को एक दूकान में घुसकर मारपीट व लूटपाट के एक मामले में जांच के बाद पुलिस ने जीराबस्ती निवासी मोनू तिवारी, सोनू, दीपक, राकेश पुत्रगण, शिवशंकर तिवारी, दिलीप तिवारी, शिवशंकर तिवारी, राजेश तिवारी के खिलाफ आईपीसी के विभिन्न धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उपरोक्त सभी लोगों पर आरोप है कि बीते 24 अगस्त को रितेश तिवारी अपनी दूकान पर बैठे थे कि उनके पट्टीदार आठ, दस की संख्या में आए। मारपीट करते हुए कमरे में रखा जरूरत के सामान सब उठा ले गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला, परिवार के लोगों ने उस दिन सुखपुरा एसओ को तहरीर दी थी। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ। अंत में आज पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सुखपुरा एसओ संजय द्विवेदी ने बताया कि घटना के समय मामला खुलकर सामने नहीं आया था। लंबी छानबीन के बाद मामला सामने आया। इसलिए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed