फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो युवकों का झगड़ा छुड़ाने के बीच वृद्धा ने तोड़ा दम

दो युवकों का झगड़ा छुड़ाने के बीच वृद्धा ने तोड़ा दम

Mon, 18 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
दो युवकों का झगड़ा छुड़ाने के बीच वृद्धा ने तोड़ा दम
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के मुड़ेरा गांव में रविवार की देर शाम लड़की को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंची कौशल्या देवी (65) की दोनों को छुड़ाने के प्रयास में धक्का लग जाने से जमीन पर गिर कर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार गांव के धन कुमार की पुत्री को स्कूल जाते समय उसी गांव के अमरनाथ चौहान ने कुछ कह दिया था। यह बात लड़की ने आकर अपने परिजनों से बता दिया। परिजन अमरनाथ से इस बाबत पूछताछ करने के लिए उसे तलाशने लगे। सोमवार को सुबह धन कुमार के मकान के समीप से होकर ही आरोपी कहीं जा रहा था। उसी दौरान धन कुमार के पुत्र हरिप्रकाश ने उसे रोक कर अपनी बहन द्वारा दी गई जानकारी के बाबत पूछताछ करने लगा। जिसके बाद दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। जिसे सुन हरिप्रकाश की दादी घर से बाहर आकर दोनों को छुड़ाने लगी। इसी दौरान धक्का लग जाने से जमीन पर गिर गई और उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में मृतक के पति रामवृक्ष चौहान ने पुलिस को तहरीर दे दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed