{"_id":"5970fdec4f1c1b382a8b4714","slug":"141500577260-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुए कंप्यूटर सेट बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी हुए कंप्यूटर सेट बरामद, चार गिरफ्तार
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बलिया/दुबहर। सांसद आदर्श गांव ओझवलिया के विद्यालय से चोरी हुए कंप्यूटर सेट को पुलिस ने बरामद कर लिया है। स्वाट टीम व हल्दी व दुबहर एसओ की संयुक्त टीम ने बुधवार की शाम सोधन बाबा मंदिर के समीप से चोरी के माल के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया, जबकि तीन बदमाश भागने में सफल हो गए।
पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए बदमाश हल्दी थाना क्षेत्र के अगरौली निवासी भरत यादव उर्फ रंजन पुत्र विजय यादव, निक्कू दुबे पुत्र राजकुमार दुबे, करीयन दुबे उर्फ रंजीत दुबे पुत्र शिवनाथ दुबे तथा दुबहर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर निवासी बंटी उर्फ आकाश यादव पुत्र लल्लन यादव हैं। जिनके पास से चोरी के पांच कंप्यूटर सेट, दो बाइक, दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद किया गया। बताया कि इन बदमाशों ने 16 जुलाई की रात सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के पीछे लगी खिड़की को उखाड़कर उसमें रखे पांच कम्प्यूटर समेत उनके एसेसीरिज पर हाथ साफ कर दिया था।
एसपी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हल्दी थाना के दोपहीं गांव स्थित सोधन बाबा के स्थान पर एकत्रित होकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए हल्दी की ओर जा रहे है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसओ हल्दी, एसओ दुबहर व स्वाट प्रभारी रामाश्रय राय ने हमराहियों के साथ उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। फायर से बचते हुए संयुक्त टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी करके चार बदमाशों को धर दबोचा, जबकि तीन बदमाश भागने में सफल हो गए।