फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सरसों की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

सरसों की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Tue, 05 Mar 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
सरसों की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
बैरिया। थाना क्षेत्र के मौजा इब्राहिमाबाद नौबरार में खेत से सरसों की खड़ी फसल काटने को लेकर सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के बड़का सुफल टोला निवासी नीरज कुमार सिंह ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरा खेत इब्राहिमाबाद नौबरार में पड़ता है। जिसमें सरसों का फसल लगा हुआ है। ग्रामीणों से पता लगा कि नवका टोला निवासी बच्चा जी यादव, धनजी यादव, लक्ष्मण यादव, नवलेश यादव, विक्की यादव, भूषण यादव तथा धूरी टोला निवासी संतोष यादव सरसों की खड़ी फसल काट रहे हैं। सूचना मिलते ही मैं खेत में पहुंचा तो देखा कि लोग सरसो काट रहे है। जिसका मैंने विरोध किया तो उन लोगों ने लाठी-डंडे से मारापीटा। वहीं नवलेश जान से मारने क नियत से फसल काटने वाले हसुआ से दौड़ा लिया और हवाई फायरिंग की। इसके बाद जबरिया सरसो का खड़ी फसल काट लिया। पीड़ित ने सात लोगों के विरुद्ध थाने में नामजद तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना किया जा रहा है। हवाई फायरिंग की बात बेबुनियाद है। दोनों पक्षों में हाथापाई करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed