फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ट्रैक्टर की जद में आने से दंपति घायल, महिला की मौत

ट्रैक्टर की जद में आने से दंपति घायल, महिला की मौत

Tue, 29 Jan 2019 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की जद में आने से दंपति घायल, महिला की मौत
सहतवार। थाने से महज 100 मीटर दूरी पर सहतवार-चांदपुर मार्ग पर बाइक सवार दंपति को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति को मामूली चोटें आई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने लाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिनहा निवासी मनोज वर्मा (35) एवं उनकी पत्नी रंजू देवी (30) मंगलवार की सुबह घर से बाइक द्वारा किस्त जमा करने सहतवार बैंक आए थे। जहां किस्त जमा कर सहतवार से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही थाने से महज 100 मीटर दूरी पर सहतवार-चांदपुर मार्ग पर पहुंचे कि रहतवार की ओर से चांदपुर की तरफ जा रहे ट्रैक्टर ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे रंजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी मनोज वर्मा को मामूली चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को अनाज सहित कब्जे में ले लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला आशा बहू थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed