फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आग ने मचाया तांडव, किसी का मकान तो किसी की दूकान राख

आग ने मचाया तांडव, किसी का मकान तो किसी की दूकान राख

Sat, 23 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
आग ने मचाया तांडव, किसी का मकान तो किसी की दूकान राख
रेवती/मनियर/चितबड़ागांव। जिले के तीन अलग-अलग क्षेत्रों हुई अगलगी की घटनाओं में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। इसके साथ ही नगदी और पशु भी आग की चपेट में आए गए।
विज्ञापन

पहली घटना रेवती थानाक्षेत्र में हुई। श्रीनगर गांव में रेलवे लाईन के उत्तर सीता राम बाबा के स्थान के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में चार लोगों की पांच रिहायशी घर सहित लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के प्रयास में विश्राम वर्मा (50) झुलस गए। विश्राम वर्मा के परिवार के लोग शुक्रवार की रात सोए हुए थे। अचानक उस के खपड़ैल के घर में आग की लपटे निकलनी शुरू हो गई। जब तक लोग संभलते तब तक आसपास के घरों में भी आग की लपटें फैल गईं। लोगों के लाख प्रयास के बावजूद विश्राम वर्मा , ओमप्रकाश, जयप्रकाश , राजेंद्र वर्मा की पांच रिहायशी मकान व घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल , चार साइकिल, तीन चारा मशीन, तीस हजार रुपये नगद जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना में मनियर थाना क्षेत्र के मनियर-खेजूरी मार्ग के भागीपुर मोड़ के पास पिलूई निवासी मालधनी चौहान के किराना की दूकान में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में नकदी सहित सब कुछ जल कर राख हो गया। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी मालधनी चौहान मनियर खेजूरी मार्ग के भागीपुर मोड़ पर चाय पान, किराना की दूकान तथा सेटरिंग का काम करते थे। शुक्रवार की रात दूकान बंद कर घर चले गए। देर रात अज्ञात कारणों से दूकान में आग लग गई। किसी राहगीर ने दूकानदार को घटना से अवगत कराया। आसपास लोग पहुंचे तथा आग बुझाने का प्रयास करने लगे। दूकानदार के अनुसार दूकान में रखे बैंक पासबुक बीमा पालिसी और नगदी 25 हजार जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चितबड़ागांव: नगर पंचायत के गोखले नगर वार्ड में शनिवार की सुबह चूल्हे की चिंगारी से निकली आग ने एक वृद्ध व उसकी रिहायशी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वृद्ध गंभीर रुप से झुलस गया। साथ ही गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ गोखले नगर निवासी निर्धन परिवार के महंगू राजभर की रिहायशी झोपड़ी में शनिवार की सुबह उनकी पत्नी रेश्मी देवी लकड़ी के चूल्हे पर चाय बना रही थी कि अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी ने झोपड़ी को पकड़ लिया। देखते ही देखते पूरी रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। किसी तरह जान बचाकर निकले महंगू राजभर भी बुरी तरह झुलस गए। आसपास के लोगों के प्रयास से शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया गया । महंगू राजभर के परिवार के अन्य सदस्य धान कटाई के कार्य के लिए बिहार गए हुए हैं। नगर पंचायत के चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी के प्रतिनिधि अभिराम त्रिपाठी ने इलाकाई पुलिस सहित राजस्व विभाग को सूचना दी तथा पीड़ित परिवार को उचित सहायता दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed