फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कमांडर जीप की टक्कर से भाजपा नेता की मौत, कोहराम

कमांडर जीप की टक्कर से भाजपा नेता की मौत, कोहराम

Fri, 13 Oct 2017 11:22 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
कमांडर जीप की टक्कर से भाजपा नेता की मौत, कोहराम
रसड़ा। बलिया मार्ग स्थित त्रिपाठी चित्र मंदिर के समीप शुकवार की सायं चार बजे कमांडर जीप की टक्कर से मोपेड सवार नगर भाजपा नेता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृत्यु की समाचार लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं भाजपा नेताओं एवं व्यवसाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

स्थानीय नगर के स्टेशन रोड निवासी कपड़ा व्यवसायी एवं नगर भाजपा उपाध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल (45) पुत्र स्व. नथूनी प्रसाद कलवार की ब्रम्हस्थान में रेडीमेड की कपड़ा की दूकान थी। अपनी मोपेड गाड़ी से संवरा पैसा की वसूली के लिए जा रहे थे। इसी बीच छवि गृह के समीप रसड़ा की तरफ से जा रही कमांडर जीप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे अजय कुमार जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गये। चुनाव प्रचार कर घर जा रहे छात्र नेताओ ने घायल नेता को अस्पताल लाये जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सोनी के साथ साथ पुत्री गुड़िया गोल्डी एवं पुत्र गोलू का रोते रोते बुरा हाल था। निवर्तमान उपाध्यक्ष वशिष्ठ नरायन सोनी, समाजसेवी राजेश गुप्ता, चांद आलम, अर्जुन जायसवाल, वनारसी प्रसाद वर्मा, संजय जायसवाल, हर्ष नारायण सिंह, संदीप सोनी,अजीत भारद्वाज, आदि लोग मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed