{"_id":"5b2beccb4f1c1b264d8b7bba","slug":"121529605323-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 पर नामजद व एक दर्जन अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 पर नामजद व एक दर्जन अज्ञात पर मुकदमा
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। गड़वार पुलिस ने पकड़ी थाना क्षेत्र के गढ़मलपुर निवासी अभियुक्त जमाल आलम पुत्र स्व. सदरे आलम समेत 14 के खिलाफ नामजद तथा 10 से 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सीएलए एक्ट सहित अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया। अभियुक्तों पर गड़वार थाना क्षेत्र के इंदरपुर चट्टी पर गड़वार-नगरा मार्ग को जाम करने का आरोप है।
मालूम हो कि श्रीनाथ इंटर कालेज सहुलाई गढ़मलपुर के प्रबंधक के खिलाफ जिला मुख्यालय पर चल रहे अनशन में जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाई नहीं किए जाने से आहत ग्रामीणों ने हाथ में डंडा लिए बुधवार को नगरा-गड़वार मार्ग स्थित इंदरपुर चट्टी पर सड़क जाम कर दिया था। गड़वार एसआई विजय सिंह व चौकी प्रभारी ताखा रामगोपाल त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच समझाने का प्रयास किया। लेकिन जामकर्ताओं ने उनकी एक न सुनी। अंत में स्थानीय व्यापारी शिवशंकर सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय पर धरना व अनशन चल रहा है तो यहां सड़क जाम करना उचित नहीं है। इस पर प्रदर्शनकारी व्यापारी से उलझ गये। यह देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा था। इस दौरान पुलिस सड़क जाम कर रहे एक दर्जन लोगों को पकड़कर थाने लाई। इस मामले में पुलिस ने जमाल समेत 14 के विरुद्ध नामजद तथा 10 से 12 अज्ञात के विरुद्ध सीएलए एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।