{"_id":"5ac7af874f1c1bd9618b5f72","slug":"11523036039-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी बन आशा बहुओं को बनाया ठगी का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्मचारी बन आशा बहुओं को बनाया ठगी का शिकार
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया ( रतसर)। जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों से आनलाइन ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर से जुड़ी आशा बहुओं से लाभार्थियों का विवरण लेकर उनके खाते से धन निकाल लिया गया।
गुरुवार को रतसर के बंगला गांव की आशा बहू सुर्मिला देवी के मोबाइल पर किसी ने फोन कर खुद को लखनऊ स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताया। उसने खुद का नाम अभिनव तिवारी बताते हुए क्षेत्र के लाभार्थियों की जानकारी ली। इसके बाद योजना की लाभार्थी बंगला निवासिनी प्रियंका पत्नी मनोज राम से बातचीत की। प्रियंका के खाते का विवरण लेने के बाद कहा कि आपके खाते में रकम कम है, धन नहीं भेजा जा सकता। घर के किसी दूसरे सदस्य का विवरण दीजिए। इस पर प्रियंका ने देवर राकेश कुमार से बात कराई। राकेश कुमार का खाता विवरण लेने के बाद 1600 रुपये उसमें से निकाल लिया। इसके बाद उसने किसी दूसरे का खाता नंबर मांगा। प्रियंका ने अपने दूसरे देवर अजीत से भी बात कराई और उसने भी खाते का विवरण दे दिया। ठग ने ओटीपी नंबर मांगा तो उन लोगों को संदेह हुआ और खाता से निकला 1600 रुपये वापस करने की मांग की। इसके बाद ठग ने फोन काट दिया और मोबाइल को बंद कर दिया। इसी तरह शुक्रवार को जनऊपुर की आशा बहू बृंदा शर्मा के मोबाइल पर फोन आया। आशा बहू ने बीपीएम रतसर शशि सिंह को इस बारे में सूचना दी। एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र की आशा बहू सरिता, जगदीशपुर की रेखा वर्मा, कनैला की कंचन देवी, बहादुरपुर कारी की सरोज गुप्ता, रतसर कलां की बबीता देवी आदि के मोबाइल पर लखनऊ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के नाम से फोन आ चुका है। शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सक डॉ. केशव प्रसाद ने गुरुवार को 1090 नंबर सहित डीपीएम बलिया अजय पांडेय सहित आजमगढ़ मंडल से शिकायत दर्ज कराई।