{"_id":"5aac00104f1c1b094a8b59d1","slug":"11521221648-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी समेत लाखों के आभूषण चोरी
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर भगेलू के टोला निवासी मालती देवी पत्नी स्व दयाशंकर वर्मा के घर गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का का ताला तोड़कर लाखों का आभूषण और 70 हजार नकदी चुरा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बताया जाता है कि दुर्जनपुर भगेलू टोला निवासी मालती देवी गुरुवार की देरशाम खाना खाने के बाद अपने घरों में ताला बन्द करके अपने छोटे लड़के पुनीत व लड़की को लेकर डेरा पर सोने चली गयी। जबकि मालती देवी के दो बेटे दिल्ली में नौकरी करते हैं, इसबीच देररात अज्ञात चोरों ने पड़ोसियों के कमरे में कुंडी लगाकर मालती देवी के घर का मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया, फिर आंगन में घुस कर दोनों कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा लाखों रुपये कीमत का सोने का जेवरात व 70 हजार नकद लेकर चले गए। चोर गांव के वशिष्ठ वर्मा के खेत में खाली अटैची फेंक दिए थे, शुक्रवार की भोर में गांव के युवक सोनू वर्मा जब शौच के लिए खेत की तरफ गया तो टूटा हुआ अटैची देख हो हल्ला मचाया।
मालती देवी अपने घर पहुंची तो बिखरे हुए सामानों व घर के दरवाजों के ताले टूटे देख कर रोने चिल्लाने लगी। 100 नम्बर को सूचना के साथ ही रेवती पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।