फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रामगढ़ क्षेत्र के लेखपाल के निलंबन की संस्तुति

रामगढ़ क्षेत्र के लेखपाल के निलंबन की संस्तुति

Sat, 09 Mar 2019 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
रामगढ़ क्षेत्र के लेखपाल के निलंबन की संस्तुति
बलिया। किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन जमा करने के लिए सुविधा शुल्क मांगे जाने के आरोप में शनिवार को सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने रामगढ़ क्षेत्र के लेखपाल को निलंबित करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सदर तहसील के गंगापुर गांव के निवासी मनोज कुमार मिश्र, शिवकुमार तिवारी, उमाशंकर पांडेय आदि ने बैरिया विधायक के माध्यम से जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। किसानों ने आरोप लगाया था कि रामगढ़ क्षेत्र के लेखपाल की ओर से आवेदन जमा करने के लिए पैसे की मांग की जा रही है और नहीं देने वाले किसानों के आवेदन को जमा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश एसडीएम सदर को दिया। एसडीएम ने इस प्रकरण जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश तहसीलदार सदर को दिया। शनिवार को सदर तहसीलदार ने मामले की जांच। तहसीलदार ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस बात की पुष्टि हुई कि रामगढ़ के लेखपाल की ओर से किसानों से सुविधा शुल्क की मांग की गई है। बताया कि रामगढ़ क्षेत्र के लेखपाल रामजी वर्मा के निलंबन की संस्तुति एसडीएम को की गई है। इस संबंध में एसडीएम सदर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह फिलहाल बाहर है लेकिन तहसीलदार के जांच रिपोर्ट की जानकारी मिल चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed