फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लाल बालू लेकर आ रहा वाहन सीज

लाल बालू लेकर आ रहा वाहन सीज

Sun, 02 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
लाल बालू लेकर आ रहा वाहन सीज
बलिया। वन विभाग ने अवैध तरीके से लाल बालू लेकर आ रहे वाहन को शनिवार को सीज कर दिया। कार्रवाई के लिए उसे कोरंटाडीह पुलिस के हवाले कर दिया गया। अमर उजाला के लगातार खुलासे के बाद विभाग ने उक्त कार्रवाई की है। दो दिन पहले ही डीएफओ ने अवैध तरीके से आ रहे लाल बालू पर जुर्माना राशि वसूली पर रोक लगाते हुए प्रवर्तन दल की तैनाती की थी।
विज्ञापन

जनपद के बैरिया व भरौली प्रांतीय सीमा के रास्ते प्रदेश में लाल बालू लाया जाता है। बिहार के कोईलवर में लाल बालू का सबसे बड़ा खदान है और यहां से भरौली की सीमा सबसे नजदीक होने के कारण बालू माफिया इसी रास्ते को पसंद करते हैं। 2012 में वैट लागू होने पर चेकपोस्ट हटाकर प्रवर्तन दल की तैनाती की गई थी। 12 मई 2014 को भरौली-बक्सर गंगा पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होने पर वन विभाग ने प्रवर्तन दल को हटा दिया। वन विभाग ने कागजों पर पुल को बंद तो दिखाया लेकिन भरौली सीमा पर वनकर्मियों की तैनाती होती रही और तीन सालों में करोड़ों के राजस्व का गोलमाल होता रहा। जब इसका खुलासा हुआ तो आजमगढ़ के वन संरक्षक आरसी झा ने जिले में पड़ताल की थी। दो दिन पहले डीएफओ ने लाल बालू की आवक को अवैध कहते हुए आवक पर रोक लगाते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। शनिवार को बिहार की ओर से आए पिकअप की जांच रेंजर ने की तो बालू लदा था लिहाजा गाड़ी को सीज कर दिया।
विज्ञापन

कोट
भरौली सीमा पर स्थित गंगा पुल मरम्मत के लिए भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित है। छोटे वाहनों से लाल बालू लाना पूरी तरह अवैध है। रेंजर की ओर से एक लाल बालू लदे एक पिकअप को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम अवतार सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed