फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चोरी करते हुए दो चोरों को यात्ररेयों ने पकड़ा

चोरी करते हुए दो चोरों को यात्ररेयों ने पकड़ा

Tue, 29 Jan 2019 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
चोरी करते हुए दो चोरों को यात्ररेयों ने पकड़ा
मनियर। बैग से चोरी करते हुए यात्रियों ने दो चोरों को पकड़ कर धुनाई करने के बाद मनियर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों को थाने लाकर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब सात बजे फेरी लगाकर कंबल बेचने वाले दो लोग कमांडर जीप से बलिया से मनियर जा रहे थे। रास्ते में दोनों किसी व्यक्ति का बैग काटकर सामान निकाल रहे थे। जिन्हें रंगे हाथ यात्रियों ने पकड़ लिया और मनियर बस स्टैंड पर उनकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इसकी सूचना मिलते ही मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी निवासी रिंकी गुप्ता पुत्री लल्लन गुप्ता मनियर थाने पहुंची और बताया कि 22 जनवरी को मैं कमांडर जीप से बलिया से मनियर आ रही थी। इन्होंने मेरे बैग काटकर उसमें से मंगलसूत्र, अंगूठी तथा बिछिया निकाल लिए थे। उक्त महिला ने भी दोनों चोरों के विरुद्ध मनियर थाने में तहरीर दिया। पुलिस ने जब चोरों से कड़ाई से पूछताछ किया तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव ने बताया कि पकड़े गए चोर कासिम पुत्र ममद एवं जाहिद पुत्र बल्लू निवासी साहपुर मजरा पोस्ट पीपलसाना थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद के रहने वाले है। चोरों ने बताया कि चोरी के गहने किसी अनजान व्यक्ति को आठ हजार रुपये में बेच दिए थे। जिसे खर्च कर दिया। उनके पास से करीब सात सौ रुपये बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed