फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बदमाशों ने अधेड़ को घेर छीने 22 हजार रुपये

बदमाशों ने अधेड़ को घेर छीने 22 हजार रुपये

Sun, 19 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने अधेड़ को घेर छीने 22 हजार रुपये
रेवती (बलिया)। नगर में पूर्वांचल बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे एक अधेड़ को बदमाशों ने नकली सोने की गिल्ली दिखा कर ठगी करने का धौंस जमाया और फिर उसकी जेब से 22 हजार रुपए छीन लिया। अधेड़ ने एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया। तिलापुर निवासी गंगा सागर यादव पत्नी के साथ पूर्वांचल बैंक की रेवती शाखा से 23 हजार रुपए निकाल कर उसमें से एक हजार पत्नी को देकर बाकी अपने पास रख बैंक से निकले। वो अभी कुछ दूर ही बढ़े थे कि बैंक से ही पीछा कर रहे चार बदमाशों ने यादव को घेर लिया और नकली सोने की गिल्ली दिखाते हुए कहने लगे इससे ठगी का काम करते हो? अभी पुलिस से पकड़वा देंगे। घिरा व्यक्ति अभी कुछ समझ पाता कि बदमाशों में से एक ने उसका हाथ मरोड़ कर पाकेट में रखे 22 हजार रुपये निकाल कर इधर उधर भाग निकले। गंगा सागर ने बताया कि उनमें से एक का पीछा कर मैं पकड़ लिया और थाना लाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed