फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मामूली बात को लेकर मारपीट, 22 घायल

मामूली बात को लेकर मारपीट, 22 घायल

Sat, 03 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मामूली बात को लेकर मारपीट, 22 घायल
सिकंदरपुर/रेवती(बलिया)। दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए विवादों के दौरान हुई मारपीट में 22 लोग घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक इलाज के बाद छह से अधिक लोगों को हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर : थाना क्षेत्र के खरीद गांव के समीप मनबढ़ युवकों ने मामूली बात को लेकर चार लोगों की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोसाईपुर गांव निवासी आनन्द राम 25 बाइक से दरौली घाट पर नहाने जा रहा था। खरीद गांव के समीप उसकी बाइक को कुछ लड़कों ने रोक लिया और मारने लगे। इस दौरान रवि शंकर पासवान (30 ) श्रीभगवान पासवान ( 42) उदय प्रताप सिंह (65) निवासी आदमपुर भी पहुंच गए इन्हें भी मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे सहयोगियों संग पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया , जहां भगवान व आनंद राम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

रेवती : विभिन्न गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में 18 से अधिक लोग घायल हो गए। सहतवार थाना क्षेत्र के मुड़ीडीह ग्राम सभा में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद तथा मारपीट में एक पक्ष के बबलू राजभर (32) सूरज (30),मटरू (35) तथा रमावती देवी (30) पत्नी मटरू तथा दूसरे पक्ष के मुन्ना प्रसाद (27), चिंटू (35), चंद्रावती (56) पत्नी राजकुमार घायल हो गए। घायलों को सीएससी रेवती लाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, हड़िहां कला ग्राम सभा में होली की देर रात्रि हुए विवाद तथा मारपीट में एक पक्ष के प्रभावती (45)पत्नी मोहन गोंड़, राकेश पाण्डेय (35), मुकेश (30) तथा राजेश (45) घायल हो गये। चिकित्सकों ने राजेश को छोड़ शेष को जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया। उधर छेड़ी ग्राम सभा में बच्चों के बीच रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गये।जिसमें एक पक्ष के पंचानन पासवान (55), नेपाली (20), भोला (35), सुकठ (40) तथा अजय पासवान दूसरे पक्ष के जोगेंद्र पासवान (40) मुन्ना (27), रून्ना (25) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed