फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   लेखपाल और प्रधान भिड़े, छह पर केस

लेखपाल और प्रधान भिड़े, छह पर केस

Fri, 29 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल और प्रधान भिड़े, छह पर केस
सिकन्दरपुर। तहसील परिसर में गुरुवार क्षेत्र के करमौता के गांव के लेखपाल व प्रधान के बीच हाथापाई हो गई। इसके चलते कुछ देर तक तहसील परिसर में अफरा-तफरी मची रही। लेखपाल ने प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, प्रधान ने भी एक लेखपाल पर जाति सूचक शब्द के साथ गाली देने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि करमौता गांव के लेखपाल कमलेश कुमार से गांव के प्रधान राकेश उर्फ रमेश कुमार एक 115 सी की कार्रवाई को लेकर जानकारी ले रहे थे। इसी बात को लेकर पहले दोनों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते गाली-गलौज शुरू हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लेखपाल अरुण सिंह ने गाली गलौज से मना किया जिसके बाद मारपीट हो गई। कुछ ही देर बाद तहसील लेखपाल संघ के नेतृत्व में पहुंचे लेखपाल अरुण सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और गाली गलौज देने का आरोप लगाते हुए प्रधान समेत तीन नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुुरु कर दी है। उधर, प्रधान राकेश राम उर्फ रमेश ने बताया कि गांव की गड़ही पर अवैध कब्जा को खाली करने का आदेश लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। इस बाबत वह लेखपाल से वाता कर रहा था कि दूसरे क्षेत्र के लेखपाल अरुण सिंह आकर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली देने लगे और मारपीट की। इस घटना के संबंध में पुलिस को लेखपाल अरुण सिंह के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed