फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crime

एफसीआई के सचिव से नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने डेढ़ लाख लूटा

Mon, 28 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 28 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
Crime
कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग के अखपुरा गांव के पास सोमवार
विज्ञापन
की शाम दो बाइक सवार नकाबपोश पांच हथियारबंद बदमाशों ने एफसीआई के सचिव से तमंचे के बलपर एक लाख 35 हजार रुपया और मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश तमंचा लहराते हुए कासिमाबाद की ओर भाग निकले।

 सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र के नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुट गई। लेकिन देर शाम तक पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।


गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर निवासी सुशील सिंह रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित सरदासपुर स्थित एफसीआई के बीज गोदाम पर सचिव पद पर तैनात हैं।

सोमवार को बीज गोदाम पर उन्होंने 326 बोरे बीज की बिक्री की। इसके बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे बीज गोदाम को बंद बीज के ब्रिकी का पैसा जमा करने के लिए बाइक पर सवार हो रसड़ा कसबा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जा रहे थे। अभी रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा के पास पहुंचे थे।

 इसी बीच दो बाइक पर सवार नकाबपोश पांच हथियारबंद बदमाश पहुचें और असलहा सटा कर सचिव के बाइक को रोकवा दिया। इस दौरान सचिव को धमकाते हुए बदमाशों ने उसके पास से 326 बोरी के बीज के बिक्री का और उसका निजी का 15 हजार रुपया सहित कुल 135 हजार और दो मोबाइल लूट लिया।

 लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए कासिमाबाद की ओर भाग निकले। घटना की सूचना पीड़ित सचिव ने  रसड़ा कोतवाली को दी। सूचना मिलते ही रसड़ा सीओ श्रीराम और कोतवाल पीके मिश्र ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी देर शाम तक बदमाशों का कहीं सुराग नहीं मिल सका था।

 घटना की तहरीर पीड़ित सचिव ने पुलिस को सौंप दी है। इस बाबत सीओ रसड़ा श्रीराम ने बताया कि लूट की घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने क्षेत्र की नाकेंबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही लूट के आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे। मामले में पीड़ित ने तहरीर दे दी है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed