फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CPM, four injured in partition dispute

बंटवारे के विवाद में माकपीट, चार जख्मी

Wed, 16 Feb 2022 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
CPM, four injured in partition dispute
बैरिया। थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी स्व. राम आशीष सिंह की मौत के बाद पट्टीदारों में उनका पासबुक मांगने को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर बुधवार की सुबह दो पक्षों में कहासुनी हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

उदय नारायण सिंह, तेज नारायण सिंह पट्टीदार हैं। उदय नारायण सिंह के एक भाई जितेंद्र सिंह साउथ अफ्रीका रहते हैं। कुछ दिनों से घर आए हुए हैं। उनसे राय सलाह के बाद उनके भाई उदय नारायण सिंह ने अपने पट्टीदार से पिता का पासबुक मांगा। इसको लेकर कहासुनी हो गई। मारपीट में उदय नारायण सिंह की पुत्री पूनम सिंह (40) पत्नी अरुण सिंह निवासी श्रीनगर, चादंपुर निवासी मनजीत सिंह (30) पुत्र उदय नारायण सिंह, संजीव सिंह (28) पुत्र उदय नारायण सिंह, उदय नारायण सिंह (64) पुत्र राम आशीष सिंह घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 ने घायलों को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने उपेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, अजब नारायण सिंह व तेज नारायण सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि संपत्ति के विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में झगड़ा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed