{"_id":"6943dfaac6f8e27f6b004afe","slug":"cow-smuggler-arrested-in-ballia-police-encounter-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया पुलिस का एक्शन: पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया पुलिस का एक्शन: पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली
Thu, 18 Dec 2025 04:34 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 18 Dec 2025 04:34 PM IST
सार
बलिया में गोवध का वांछित बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस की कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले में गोवध के वांछित अभियुक्त अमित यादव को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया गया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे बैरिया थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मबाबा स्थान चांददीयर पीपल के पेड़ के नीचे चौतरे के पास गोवध वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में प्रयासरत थी। तभी अभियुक्त द्वारा खुद को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।
विज्ञापन
इस पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश अमित यादव (21) निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज जौनपुर के बायें पैर में गोली लग गई। पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश बुधवार को ट्रक में 23 पशुओं को क्रूरता से लादकर वध करने व अधिक दाम पर बेचने के लिए बिहार लेकर जा रहा था। ठेकहा ढाला के पास ट्रक खड़ा करके पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। घायल बदमाश अमित यादव का सीएचसी सोनबरसा अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन