फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Counting of six gram panchayats completed, certificates given to the candidates who won

छह ग्राम पंचायतों की मतगणना पूरी, जीते प्रत्याशियों को दिए प्रमाणपत्र

Tue, 11 May 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Counting of six gram panchayats completed, certificates given to the candidates who won
बलिया। पंचायत चुनाव प्रकिया के दौरान प्रत्याशियों के निधन के कारण जिले के छह ग्राम पंचायतों के प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसके लिए रविवार को मतदान कराया गया और मंगलवार को मतगणना कराई गई। सभी मतगणना पूरी हो गई। जीते प्रत्याशियों को संबंधित आरओ ने प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

बेल्थरारोड : सीयर ब्लॉक के डवाकरा हाल में मंगलवार को तुर्तीपार ग्रामसभा के प्रधान पद के हुए मतगणना में गीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शकुंतला देवी को 19 मतों से पराजित कर जीत का परचम लहराया। गीता को 729 मत मिले, जबकि शकुंतला देवी को 710 मतों से संतोष करना पड़ा। 60 मत अवैध घोषित किए गए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के एक दिन पूर्व तुर्तीपार ग्रामसभा के प्रत्याशी विमला देवी का निधन हो गया था। जिससे प्रधान पद का चुनाव निरस्त कर दिया गया। मंगलवार को हुई मतगणना में गीता देवी ने प्रधान पद पर कब्जा जमाया। इस दौरान एसडीएम सर्वेश कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह, रिटर्निंग आफिसर सीबी पटेल, उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

34 मतों से विद्यावती ने बबीता को किया पराजित
दुबहर। क्षेत्र के अड़रा पांडेयपुर में रविवार को प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में निवर्तमान प्रधान बलदेव गुप्ता की पत्नी विद्यावती देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बबिता देवी को 34 मतों से पराजित कर प्रधान पद पर पुन: कब्जा जमा लिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 25 अप्रैल को प्रत्याशी माधुरी सिंह पत्नी मनोज सिंह की अचानक मृत्यु होने से अडरा, पांडेयपुर ग्राम सभा का चुनाव स्थगित कर दिया गया था। 9 मई को हुए मतदान में विद्यावती देवी पत्नी बलदेव गुप्ता उर्फ टप्पू को 327 मत मिले। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बबीता सिंह को 293 मत मिले। मतगणना के बाद आरओ पंकज चतुर्वेदी ने विजयी प्रधान विद्यावती देवी को प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकहर। ब्लॉक मुख्यालय पर हुई मतगणना में बर्रेबोझ गांव में 91 मत से बबलू चौहान ने जितेंद्र को पराजित किया। जितेंद्र चौहान को कुल 346 मत मिले थे जबकि बबलू चौहान को 437 मत मिले। आरो सुनील कुमार ने बबलू चौहान को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
नवानगर। विकास खंड नवानगर अंतर्गत ग्राम बेलसरी की मतगणना मंगलवार को संपन्न हुई। जिसमें वीरेंद्र कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी रणजीत बहादुर को 21 मतों से पराजित कर विजय हासिल की। वीरेंद्र कुमार को 237 व रणजीत बहादुर 216 मत मिले।

नरहीं। विकास खंड सोहांव के मेड़वराकलां में 25 अप्रैल को प्रधान पद के प्रत्याशी अश्वनी कुमार पांडेय के निधन के बाद प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसके लिए नौ मई को मतदान कराया गया जिसकी मतगणना मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर हुई। इसमें बाला यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी त्रिलोकी को 38 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed