{"_id":"606606438ebc3edb54647457","slug":"corona-vaccine-in-ballia-ballia-news-vns5828967102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीका लगवाने को लेकर दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीका लगवाने को लेकर दिखा उत्साह
विज्ञापन
बलिया। जनपद में बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल समेत 19 केंद्रों पर 45 साल से ऊपर के 3223 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन पूरी तरह प्रभावी है। कोल्ड चेन के मानकों का पूर्ण पालन करते हुए यह वैक्सीन जिले में आई है। अत्याधुनिक तकनीक से कोल्ड चेन बनाए गए हैं।
सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगाया गया। जिला अस्पताल में पंजीकरण के साथ ही टीकाकरण भी किया गया। टीका लगवाने को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। हालांकि कई सेंटरों पर समय से वैक्सीन नहीं पहुंचने के कारण लोगों को इंतजार भी करना पड़ा। जिला अस्पताल में 11 बजे रामपुर महावल निवासी बरमेश्वर राम को टीका लगाया गया। इसके बाद, इन्हें प्रतीक्षा कक्ष में करीब 30 मिनट तक बैठाया गया। इसके बाद बांसडीह रोड थाना के परिखरा निवासी सुरेश प्रसाद राय और हर्षनाथ मौर्य एवं टकरसन निवासी राजेंद्र सिंह को टीका लगाया गया। इसके बाद बुजुर्ग महिला-पुरुष के साथ ही 45 से अधिक आयु वाले लोगों को टीका लगाने का सिलसिला जारी हो गया।
सत्यापन के लिए यह लाना होगा
बलिया। अगर आप कोविड-19 टीकाकरण के लिए जा रहे हैं तो अपना एक पहचान पत्र ले आना न भूलें। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी एवं पैन कार्ड, पासपोर्ट, जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र, बैंक, पोस्ट ऑफिस की पासबुक, केंद्र, राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा आईडी कार्ड आदि में कोई एक हो सकता है।