फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   corona

स्वास्थ्यकर्मियों को किया जा रहा प्रशिक्षित

Fri, 25 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
corona
बलिया। जनपद में कोरोना के टीकाकरण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। टीका लगाने के लिए स्वास्थ्यकर्मी प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। कोल्ड चेन भी तैयार कर ली गई है। वहीं, कोरोना वैक्सीन के रख-रखाव के लिए सभी ड्रीप फ्रीजर समय रहते ठीक करा लिए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार कर ली गयी है। अब सरकारी अस्पताल, प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी सेंटर आदि के स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार हो रही है। जनपद में करीब 20 सरकारी अस्पताल, 136 प्राइवेट हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, लैब एवं जांच केंद्र पंजीकृत हैं। 8103 लाभार्थियों और निजी अस्पतालों के 728 स्वास्थ्यकर्मियों की सूची अब तक को-विन पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि टीके को ध्यान में रखकर प्रत्येक स्तर पर तैयारी की जा रही है। टीका सुरक्षित रखने के लिए जिला अस्पताल में कोल्ड चेन तैयार किया गया है। सूची के अनुसार ही टीके लगाए जाएंगे। कोरोना वायरस का टीका अगले महीने तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed