फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Contractor threw mud on the route from JCB

बिना किसानों को बताए ठेकेदार ने जेसीबी से मार्ग पर फेंकवाया मिट्टी

Fri, 15 May 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Contractor threw mud on the route from JCB
मनियर। रातों-रात जेसीबी मशीन से खेत से मिट्टी खुदवा कर ठेकेदार ने थाना क्षेत्र के रानीपुर मौजे में पीडब्ल्यूडी मार्ग से दिघेड़ा गांव की तरफ जाने वाला मार्ग पर फेंकवा दिया। इस मार्ग पर सपा सरकार में ही पिचिंग का टेंडर पास हुआ था। योगी सरकार में खनन पर रोक के कारण ठेकेदार ने इस पर काम कराना मुनासिब नहीं समझा। किसी तरह से योगी सरकार में करीब 500 मीटर रोड का पीचिंग कार्य कराया गया। शेष करीब एक किलोमीटर रोड के पीचिंग के लिए चक मार्ग पर किसानों के खेत से दो बार मिट्टी की खुदाई जेसीबी मशीन से ठेकेदार ने करा दी। बताया जा रहा है कि ठेेेकेदार ने किसानों से बिना पूछे जेसीबी मशीन से खेत से मिट्टी निकाल कर चकरोड पर फेंकवा दिया। जबकि चकरोड के उत्तर दिशा में प्रभावशाली काश्तकारों के जमीन को अतिक्रमण मुक्त रखा। अगले दिन जब किसानों को अपनी जमीन पर अतिक्रमण व जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई किए जाने की जानकारी मिली तो किसानों ने उक्त ठेकेदार एवं उसके मेठ के खिलाफ कार्यवाही किए जाने का प्रार्थना पत्र मनियर पुलिस को दिया। पुलिस ने किसानों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। किसानों ने कहा कि अगर उनके जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से करेंगे। प्रार्थना पत्र देने वालों में वीरेंद्र राय, राजू तिवारी, बिचारी यादव, रमाकांत ठाकुर छेदीलाल ठाकुर सहित आदि किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed