{"_id":"5f0ef8348ebc3e63ce2492f8","slug":"consumers-upset-by-unannounced-power-cuts-ballia-news-vns535887293","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। छात्रनेता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने मंगलवार को विद्युत वितरण खंड द्वितीय रामपुर कार्यालय पहुंच कर विद्युत कटौती पर अंकुश लगाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
रानू ने बताया कि एक सप्ताह से शहर सहित ग्रामीणांचलों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। सुधार ना होता देख उपभोक्ता रामपुर कार्यालय पहुंचे, जहां अधिशासी अभियंता को अनुपस्थित होने पर वहां मौजूद सहायक अभियंता से वार्ता की।
बताया कि भीषण गर्मी व कोरोना महामारी जैसी गंभीर समस्या के दौरान एक तरफ बलिया शहर लॉकडाउन है। जिसमें लोग घरों में रह बीमारी से बचाव के लिए तत्परता दिखा रहे है। वहीं बिजली व्यवस्था पिछले कुछ दिनों से बेपटरी हो चुकी है। एक तरफ बच्चे घर से ऑनलाइन शिक्षा ले रहे हैं तो दूसरी तरफ आम नागरिक भी घर से ही अपना व्यवसाय व ऑफिस चला रहे है। जिनमें बिजली का होना आवश्यक है। बलिया शहर सहित ग्रामीणांचलों में ओवरलोड, जर्जर तार, जर्जर खंभों का बहाना बनाकर आपूर्ति बाधित की जा रही है।
विज्ञापन
इस गंभीर समस्या के निदान व 20 घंटे आपूर्ति के लिए लगातार आगाह किया जाता रहा है। चेताया कि अगर आपूर्ति सुचारु रूप से ना शुरू हुई तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर छात्रनेता मेराज आलम, लक्ष्मी पंडित, नीतीश सिंह, आकाश जायसवाल, मोहित जायसवाल, हीरा आदि मौजूद रहे।