फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Construction of farmer welfare centers in balance due to apathy

उदासीनता से अधर में किसान कल्याण केंद्रों का निर्माण

Fri, 18 Feb 2022 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Construction of farmer welfare centers in balance due to apathy
बलिया। वर्ष 2020-21 में जिले में तीन ब्लॉकों पंदह, नवानगर व सीयर में किसान कल्याण केंद्र निर्माण कराने की स्वीकृति दी। सरकार ने इनके निर्माण के लिए कुल 240.42 लाख की स्वीकृति देते हुए 216.36 लाख जारी किया।। लेकिन सभी का निर्माण अभी भी अधर में लटका हुआ है। बताया जाता है कि धनराशि मिलने के बावजूद कार्यदायी संस्था की ओर से सुस्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन

करीब छह माह पहले चुनावी वर्ष होने के कारण सरकार ने परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाई और पर्याप्त धनराशि भी जारी की। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण विकास कार्यों को पंख नहीं लग रहे हैं। वर्ष 2020-21 में स्वीकृत तीन किसान कल्याण केंद्रों के निर्माण को शासन ने जून महीने में 60 लाख की धनराशि जारी की। इसके बाद सितंबर महीने में शासन की ओर से 156.36 लाख की दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई। अब तक कुल 216.36 लाख शासन जारी कर चुकी है। शासन की ओर से इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 31 अक्तूबर 2021 की समय सीमा निर्धारित की गई थी। हालांकि धन के विलंब से जारी होने के कारण इन परियोजनाओं को पूरा करने की समय सीमा एक वर्ष के लिए बढ़ा दी। शासन की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (यूपी सीएलडीएफ) को बतौर कार्यदायी संस्था नामित है। धनराशि जारी होने के बावजूद धरातल पर केवल सीयर ब्लॉक परिसर में नींव की खोदाई हुई है। नवानगर ब्लॉक के लिलकर ग्राम पंचायत में किसान कल्याण केंद्र के निर्माण के लिए ले आऊट कर ईंट आदि सामग्री गिराई गई है लेकिन अभी भी निर्माण कार्य जोर नहीं पकड़ रहा है। पंदह के खेजुरी में तो काम ही शुरू नहीं हो सका है। बताया जाता है कि केंद्र निर्माण के लिए चिह्नित जमीन ग्राम सभा की है और इस पर पेड़-पौधे लगे हुए हैं। इन पेड़ों के काटे जाने को लेकर अभी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

----------------
किसान कल्याण केंद्रों के निर्माण को लेकर लगातार समीक्षा की जाती है। सीयर में निर्माण चल रहा है। पंदह में निर्माण के लिए जमीन पर लगे पेड़ों को कटवाने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से प्रक्रिया शुरू की गई है, जल्द ही यहां भी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed