बलिया। कृषि कानून को वापस लेने एवं किसानों की मांग को मनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि जो किसान सबका पेट भरता है, उसकी आज मोदी सरकार अनदेखी कर रही है। धरने पर बैठे किसानों के लिए कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में सड़क पर विरोध-प्रदर्शन करने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपना कमर कस लिया है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चितानंद तिवारी, बलवंत चौहान, शिवप्रताप ओझा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, अभिषेक पाठक, सुरेंद्रनाथ, लालबाबू, अवधेश कुमार साहू, दिनेश कुमार मिश्रा, केदारनाथ, सोनू चौधरी, लाल बाबू कुंवर, जितेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश, अमृत चौहान, आदित्य, दिनेश, भगत सिंह, रामचंद्र, विपिन पांडेय, अभिषेक पांडेय आदि रहे।