फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congressmen demonstrated in front of Gandhi statue

गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 Dec 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated in front of Gandhi statue
रसड़ा के गांधीजी की प्रतिमा के सामने उन्नाव की पीड़िता की इंसाफ के लिये प्रदर्शन करते भारतीय कां? - फोटो : BALLIA
रसड़ा । गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के सामने भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उन्नाव रेप पीड़िता की इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। चेताया कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, तब तक कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मसूद आलम अंसारी ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के मंत्री एवं विधायक ही महिलाओं की अस्मत लूटने में लगे है। चिन्मयानंद हो या कुलदीप सिंह सेंगर। अब लड़कियों को जिंदा जलाने की के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार लीपापोती कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत यादव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर मामले में विफल साबित हो रही है। बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई आसमान पर हैं और महिलाओं के साथ अत्याचार एवं बलात्कार आम बात हो गई है। किसानों ,व्यापारियों, छात्रों व नौजवानों की आवाज को दबाकर भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्यकर्ता डाक बंगला से रैली निकालकर नगर भ्रमण कर गांधी पार्क पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर उन्नाव पीड़िता के इंसाफ के लिए नारेबाजी किया। इस मौके पर सूर्यकान्त यादव, गुड्डू प्रधान, अमित यादव, देवधार यादव, फारुख आजम, कृष्णा गुप्ता, अखिलेश कुमार सिंह, राजकुमार राम, दुर्गेश सिंह, विकास सिंह, घनश्याम राजभर,उमाशंकर उपाध्याय, तेज बहादुर चौरसिया, हरीश कुमार, जमील अहमद, जहांगीर आलम, मंजीत यादव, विकी खरवार, नन्दजी पटेल, राकेश प्रजापति, छट्ठू कनौजिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed