फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress took out bike procession against inflation

कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ निकाला बाइक जुलूस

Wed, 17 Nov 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Congress took out bike procession against inflation
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई घटाओ भाजपा हटाओ बैनर तले राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सहप्रभारी बाजीराव खाड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी कैलाश चौहान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओ ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस निकाला।
विज्ञापन

खाड़े ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ के कारण महंगाई चरम पर है। कहा कि कच्चे तेलों में भारी गिरावट के बावजूद आज सरकार टैक्स के रूप में आम आदमी और गरीबों के खून चूस जैसी बर्ताव कर रही है। कहा की कांग्रेस का कल्चर सरकार बनाना या सत्ता हासिल करना नहीं होता है। न्यायिक प्रक्रिया के द्वारा सभी को न्याय मिले और एक समान बगैर भेदभाव के सबका समुचित विकास नीति के तहत कांग्रेस कार्य करती है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जहां महंगाई के कारण रबी की बोआई आदि के लिए किसान परेशान हैं। डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि के कारण सिंचाई और जोताई महंगी होने किसान परेशान हैं। इस मौके पर विशाल चौरसिया, प्रदीप तिवारी, दिनेश राजभर, प्रताप जायसवाल, जनार्दन यादव , कोकिल राम, रामजन्म चौहान, सूर्यकांत व सत्येंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed