{"_id":"cef20fce53437cf3bda3fa743a0a89eb","slug":"congress-men-fire-effigy-of-engineer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका अभियंता का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका अभियंता का पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 14 Dec 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। बलिया-बांसडीह मुख्य मार्ग निर्माण को लेकर रविवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण की कार्यदायी संस्था आरईएस के अधिशासी अभियंता का पुतला रविवार को कचहरी चौराहे पर दहन किया। इसके साथ ही जनांदोलन चलाने का भी ऐलान किया।
इस मौके पर कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष मूनजी ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर अनेकों बार आंदोलन के साथ-साथ विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्रक देकर कई बार अवगत कराया गया।
इसके बावजूद भी विभाग के अधिकारी उदासीन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क निर्माण के लिए लोकसभा अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से जांच भी कराई थी। इसमें खामियां पाईं गईं थी। सड़क की स्थिति यह हो गई है कि उस पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन
अब नए तेवर के साथ सड़क निर्माण के लिए कांग्रेस एक बार फिर से रणनीति तय सड़क पर उतरेगी। इस मौके पर शमसुल हक अंसारी, अमित यादव, बृजेश राम, अनूप तिवारी, अशोक ठाकुर, हनुमान चौहान, राहुल गुप्त, अविनाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।