फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Congress leader warns of self-immolation at CM residence

कांग्रेस नेता ने दी सीएम आवास पर आत्मदाह की चेतावनी

Sat, 22 May 2021 07:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Congress leader warns of self-immolation at CM residence
बलिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रौशन सिंह चंदन ने बताया कि मनियर नगर पंचायत की मनमानी के खिलाफ 24 मई को लखनऊ में सीएम आवास पर धरना देंगे। श्री चंदन ने बताया कि 19 मई 2021 को मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया था कि पिताजी का मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए 29 अप्रैल को मनियर नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन दिया था, लेकिन अभी तक प्रमाणपत्र नहीं मिल पाया है। इस मामले में शुक्रवार को नगर पंचायत मनियर के कर्मचारी द्वारा फर्जी आख्या लगा दिया गया कि शिकायत निस्तारित कर दिया गया है। जबकि अभी तक मुझे प्रमाणपत्र नहीं मिला है और ना ही किसी कर्मचारी द्वारा संपर्क किया गया है। पीड़ित एवं मनियर के वार्ड नंबर पांच निवासी रौशन सिंह चंदन ने कहा कि वह सोमवार को सीएम आवास लखनऊ पर सोमवार को धरना देंगे। अगर सोमवार को शाम चार बजे तक प्रमाणपत्र नहीं मिलता है तो वहीं पर आत्मदाह करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अधिकारी और कर्मचारी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed