{"_id":"96cf230a5cda60846fb64bdef6403ddb","slug":"congress-had-begun-the-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने शुरू कराया निर्माण, बढ़ा तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने शुरू कराया निर्माण, बढ़ा तनाव
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 02 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस भवन के बगल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण को लेकर पूरे दिन गहमा-गहमी बनी रही। निर्माण के दौरान वाहन स्टैंड के ठेकेदार के साथ आए लोगों ने काम रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल अजय राय ने वस्तु स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद दोबारा कार्य शुरू कराया।
कांग्रेस भवन के पीछे खाली पड़ी जमीन पर निर्माण का कार्य शनिवार को शुरू कर दिया गया। इसके बाद वाहन स्टैंड के ठेकेदार के साथ ही दर्जनों लोगाें ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को रुकवा दिए। इस दौरान ठेकेदार पक्ष के लोगाें के आक्रोश को देखते हुए कांग्रेसियों को मौके से भागना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रिवाल्वर लहराने के बाद कांग्रेसी नेताओं को भागना पड़ा था। इसकी सूचना तत्काल किसी ने पुलिस को दे दी। अनहोनी को देखते हुए शहर कोतवाल अजय राय सहित कई चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद सामान्य स्थिति होने पर पुन: निर्माण कार्य शुरू कराया गया। हालांकि देरशाम तक प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति रही।
विज्ञापन
ठेकेदार पक्ष के लोगों का कहना था कि अगर कांग्रेस के पास लीज के नवीनीकरण के कागजात हैं तो उसे दिखाने में क्या आपत्ति है। वहीं कांग्रेसियों का कहना है कि जमीन अंग्रेजी शासन काल से हम लोगों के नाम पर है। समय-समय पर उसका नवीनीकरण भी होता रहा है।