फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Computer operator guilty in molesting MNREGA worker

मनरेगाकर्मी से छेड़खानी में कंप्यूटर ऑपरेटर दोषी

Sat, 09 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Computer operator guilty in molesting MNREGA worker
बलिया। लखनऊ में चार दिनों पहले आयोजित मनरेगा सम्मेलन में जा रही महिलाकर्मी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। गुरुवार को महिला कर्मी ने सीडीओ को शिकायती पत्र दिया। सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ ने प्रकरण की जांच की। जिसमें बैरिया ब्लॉक में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर दोषी मिला। डीडीओ ने सीडीओ को रिपोर्ट भेज दी है। मनरेगा कर्मी ने सीडीओ को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि लखनऊ में चार अक्तूबर को आयोजित मनरेगा सम्मेलन में वह निर्धारित बस से गई थी और उसी बस वापस आ रही थी। वह केबिन स्लीपर सीट पर सोई थी। रात को बैरिया ब्लॉक में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ने सीट पर आकर उससे छेड़खानी की। जब उसने शोर मचाया तो ऑपरेटर अपनी सीट पर भाग गया। डीडीओ ने जांच के दौररन बस से जाने वाले कई कर्मियीं का बयान लिया जिस पर सभी ने घटना की पुष्टि की। मे सभी ने घटना की पुष्टि की। ऐसे में डीडीओ ने कंप्यूटर ऑपरेटर को दोषी मानते हुए सीडीओ को गुरुवार को रिपोर्ट सौंप दी। इडीडीओ राजित राम मिश्र ने बताया कि महिला मनरेगा कर्मी की शिकायत पर जांच की गई। मामले में एक कर्मी को दोषी पाया गया। रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed