फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Come elections with MPs Abuse

चुनाव कराने आए सांसद संग दुर्व्यवहार

Tue, 05 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Tue, 05 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Come elections with MPs Abuse
 भाजपा कार्यालय पर सोमवार को निर्वाचन अधिकारी बनकर संगठन का चुनाव कराने के लिए पहंुचे फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य से पार्टी कार्यालय पर दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन


 सांसद के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें बाहर ही घेर लिया और उनका विरोध करने लगे। कार्यकर्ताओं को इस बात का डर था कि चुनाव भेदभावपूर्ण होगा। कार्यकर्ताओं के रोकने के बाद भी निर्वाचन अधिकारी ने लोगों को समझा-बुझाकर कार्यालय के अंदर जाने का प्रयास किया गया लेकिन कार्यकर्ताओं ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन


 सांसद के गनर ने इसका विरोध किया किया तो उसे मारा-पीटा गया और सांसद के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने सांसद की गाड़ी पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटना के बाद सांसद/निर्वाचन अधिकारी पीडब्लूडी डाक बंगला चले गए। जहां भाजपा कार्यालय पर हुई घटना के बारे में प्रदेश के नेताओं को अवगत कराया। सायंकाल चार बजे पुन: संगठन के चुनाव की तैयारी की गई। देर शाम तक आधा दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने अध्यक्ष्ा पद के लिए नामांकन किया।

भाजपा कार्यालय पर इलाहाबाद के फूलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद/चुनाव अधिकारी केशव प्रसाद मौर्य जिलाध्यक्ष का नामांकन और चुनाव कराने के लिए सोमवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। उनके आते ही भाजपा कार्यकर्ता आगबबूला हो गए और चुनाव अधिकारी को कार्यालय के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

 जब कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर उन्होंने अंदर प्रवेश करने की कोशिश की तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथापाई की। यहां तक कि उनके गनर एवं वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

 इससे नाराज होकर चुनाव अधिकारी पीडब्लूडी डाकबंगला चले गए। भाजपा कार्यकर्ता वशिष्ठदत्त पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मंडल अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि की सूची मऊ जनपद में बैठकर कुछ नेताओं के दबाव में चुनाव अधिकारी ने जारी की है, जो नियम विरुद्ध है।


उनका कहना था कि अध्यक्ष पद के लिए जो भी घोषणा हो कार्यालय पर बैठकर किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस दौरान कुछ चहेते लोगों को ज्यादा तरजीह दी गई। यह अन्य कार्यकर्ताओं को कबूल नहीं था। असंतुष्ट कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिलाध्यक्ष के चुनाव में धांधली की जा रही है, जिसके कारण विरोध किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed